शिमला पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सिरमौर निवासी से 1.115 किलो चरस बरामद

13 फरवरी : जिला पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए सिरमौर जिले के एक व्यक्ति को 1.115 किलोग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।

जानकारी के अनुसार स्पेशल सेल के प्रभारी एएसआई सुशील कुमार की अगुवाई में देहा थाना पुलिस बलग बाजार क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि नैना कैंची रोड पर एक व्यक्ति भारी मात्रा में चरस के साथ मौजूद है। पुलिस ने तुरंत घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ लिया।

तलाशी के दौरान आरोपी के बैग से एक इलेक्ट्रॉनिक वजन मशीन बरामद हुई, जिसके भीतर चरस छिपाकर रखी गई थी। बरामद चरस का कुल वजन 1.115 किलोग्राम पाया गया। आरोपी की पहचान राजेश कुमार निवासी गांव मताल बखोग, जिला सिरमौर के रूप में हुई है।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है तथा तस्करी नेटवर्क के अन्य कड़ियों की भी पड़ताल की जा रही है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *