शिमला पहुंचे राहुल गांधी, छराबड़ा में प्रियंका गांधी के घर ठहरेंगे

20 मार्च: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को शिमला पहुंचे। यहां पहुंचने के बाद वह शहर से करीब 12 किलोमीटर दूर छराबड़ा स्थित अपनी बहन प्रियंका गांधी के आवास के लिए रवाना हो गए।

जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी 2 से 3 दिन के निजी दौरे पर हिमाचल आए हैं और इस दौरान वह छराबड़ा में ही ठहरेंगे। उनके आगमन को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। पुलिस और प्रशासन ने एहतियात के तौर पर अतिरिक्त बल तैनात किया है।

राहुल गांधी इससे पहले भी कई बार शिमला आ चुके हैं और अक्सर प्रियंका गांधी के साथ यहां समय बिताते रहे हैं। प्रियंका गांधी का छराबड़ा में पहाड़ी शैली में बना निजी आवास है, जहां वह समय-समय पर आती रहती हैं। हाल ही में वह भी कुछ दिन यहां रुककर दिल्ली लौटी थीं।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *