शिमला जामली बस रूट को बहाल करने की मांग

Spread the love
आवाज़-ए-हिमाचल 
          बीबीएन, शांति गौत्तम
3 दिसंबर : ग्राम पंचायत क्यार कनैता के पूर्व प्रधान व भाजपा के जिलाउपाध्यक्ष राजेश महाजन ने परिवहन निगम एवं हिमाचल सरकार से शिमला जामली बस रूट को फिर से बहाल करने की मांग की है। इस मार्ग पर लॉकडाउन से पहले  बिलासपुर डिपो की बस नियमित रूप से चल रही थी।  लॉकडाउन के बाद अन्य क्षेत्रों में  सेवाएं तो धीरे  धीरे बहाल हो गई लेकिन अभी तक इस रूट की बहाली के लिए लोगों को इंतजार करना पड़ रहा है। इससे लोगों को काफी असुविधा हो रही है। इस
बस रूट से करीब 18 पंचायतों की लगभग 20,000 की आबादी को सीधा लाभ मिलता है। वर्तमान पंचायत प्रधान गीता महाजन ने बताया कि उन्होंने इस आशय  का प्रस्ताव क्षेत्रीय प्रबंधक बिलासपुर एवं मंडल प्रबंधक हमीरपुर को भेज रखा है। लगभग 3 महीने का समय गुजर गया  लेकिन अभी तक उनकी तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई है जिसके कारण लोगों में  काफी रोष व्याप्त है। उन्होंने परिवहन मंत्री एवं  मुख्यमंत्री से अनुरोध किया है कि बस रूट को तुरंत बहाल किया जाए ताकि लोगों को आने जाने में सुविधा हो सके।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *