6 मार्च : राजधानी शिमला के ईदगाह क्षेत्र में आग लगने से एक साथ सटे चार मकान जलकर राख हो गए। आग से करीब 3 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ, जबकि दमकल कर्मियों ने समय रहते करीब 80 लाख रुपये की संपत्ति को बचा लिया।
हफीज, शाजमल, रसीदा देवी और नवाजो के घर इस आग की चपेट में आए, जिससे घरों का सामान, नकदी और जरूरी दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
प्रारंभिक आशंका है कि आग आग सेंकने के बाद फैली हो सकती है या फिर शॉर्ट सर्किट से लगी हो। हालांकि आग लगने के असली कारणों की जांच की जा रही है।