शाहपुर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष संजीव उपाध्याय के जीजा श्याम दीक्षित का निधन

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

17 अप्रैल।शाहपुर के प्रसिद्ध व्यापारी ओम प्रकाश उपाध्याय के दामाद व शाहपुर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष संजीव उपाध्याय (लबलू) के जीजा श्याम दीक्षित का निधन हो गया।59 वर्षीय श्याम दीक्षित पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे तथा शुक्रवार देर शाम उन्होंने अंतिम सांस ली।श्याम दीक्षित जल शक्ति विभाग में हाइड्रोलॉजिस्ट के पद से सेवानिर्वित हुए थे तथा उन्होंने काफी समय तक शाहपुर में भी अपनी सेवाएं दी थी।वे धर्मशाला में रह रहे थे तथा आज वहीं पर उनका अंतिम संस्कार होगा।श्याम दीक्षित के निधन पर आवाज़-ए- हिमाचल मीडिया ग्रुप शोक व्यक्त करता है तथा भगवान से उनकी आत्मा को शांति देने व अपने चरणों मे जगह देने के लिए प्रार्थना करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *