शाहपुर में प्रवासियों के टेंट पर गिरी पेड़ की टहनी, बाल-बाल बचे 15 लोग

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

कोहली, शाहपुर। शाहपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर सड़क किनारे शनिवार सुबह एक विशाल पेड़ की बड़ी टहनी अचानक टूट कर नीचे लोहे का काम करने वाले प्रवासियों द्वारा लगाए गए टेंट पर गिर गई। वहीं इसमें रह रहे लगभग 15 सदस्यों का परिवार टहनी गिरने से बाल-बाल बच गया नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।

 

 

कांग्रेस नेता एवं पूर्व शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी चौधरी ने कहा कि आज यहां बड़ा हादसा भी ही सकता था। उन्होंने संबंधित विभाग से अपील की है कि पेड़ की अन्य टहनियों सहित पेड़ भी खोखला (जर्जर) हो चुका है। यह किसी भी समय गिर सकता है और कोई बड़ा हादसा हो सकता है, इसलिए इसे शीघ्र काटा जाए।

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *