शाहपुर में पूर्व सैनिकों के परिजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

28 फरवरी: पूर्व सैनिक लीग शाहपुर यूनिट द्वारा शनिवार को आर्मी कैंटीन की ऊपरी मंजिल स्थित लीग कार्यालय में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन लीग के अध्यक्ष कर्नल जय सिंह (बीएसएम/वीएसएम) की अध्यक्षता में हुआ, जबकि शुभारंभ शाहपुर के उपमंडलाधिकारी डॉ. गणेश ठाकुर ने किया।

शिविर में एनएचएस अस्पताल की विशेषज्ञ टीम ने पूर्व सैनिकों के परिजनों की स्वास्थ्य जांच की। इस दौरान आर्थो विशेषज्ञ डॉ. शुभांग अग्रवाल, सर्जन डॉ. सुधीर सूद और हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. साहिल सरीन ने मरीजों को परामर्श दिया। कैंप में ईसीजी, ब्लड शुगर तथा बीएमडी सहित विभिन्न जांचें निःशुल्क की गईं और जरूरतमंदों को दवाइयां भी वितरित की गईं।

लगभग 230 लोगों ने शिविर में स्वास्थ्य लाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर कर्नल एस.एस. राणा, मेजर पी.सी. डोगरा, सचिव रत्न चंद, प्रेस सचिव सुरिंदर पटियाल सहित कई पूर्व सैनिक और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *