7 मार्च: शाहपुर — पूर्व अर्द्धसैनिक बल कल्याण संगठन जिला कांगड़ा की त्रैमासिक बैठक शनिवार को सामुदायिक भवन 39 मील शाहपुर में जिला अध्यक्ष एमएल ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों और केंद्र व प्रदेश सरकार के पास लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिला अध्यक्ष एमएल ठाकुर ने सदस्यों को संबोधित करते हुए संगठन के लिए कार्यालय भवन निर्माण के प्रस्ताव पर चर्चा की। इसके अलावा सीजीएचएस सुविधा, हिमाचल प्रदेश पैरामिलिट्री कल्याण बोर्ड के गठन और अन्य लंबित मांगों को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया।
उन्होंने सरकार से सेना की तर्ज पर अर्द्धसैनिक बल के पूर्व कर्मियों को भी समान सुविधाएं देने की मांग की। साथ ही कहा कि उनकी मांगों को लंबे समय से लंबित रखा गया है, जिन्हें जल्द पूरा किया जाना चाहिए।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष बलदेव सिंह राणा, सचिव यशवीर सिंह, कोषाध्यक्ष कुशल राणा, मूलतान सिंह, इंदर पाल सिंह, वीर नारियां सुजाता देवी, आशा भदवाल सहित संगठन के कई सदस्य उपस्थित रहे।