शाहपुर में नशे के खिलाफ मैराथन, अनुराग ठाकुर ने दिखाई हरी झंडी

25 फरवरी: जिला कांगड़ा वॉलीबॉल संघ द्वारा शाहपुर स्कूल के खेल मैदान में आयोजित राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के दौरान नशे के खिलाफ मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। इस दौड़ में बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया।

मैराथन को सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय वॉलीबॉल फेडरेशन के अध्यक्ष वीरेंद्र कंवर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। रैली शाहपुर खेल मैदान से शुरू होकर रैत बाजार तक गई और पुनः मैदान में पहुंचकर संपन्न हुई।

प्रतियोगिता में लड़कों वर्ग में निजु धीमान प्रथम रहे। वंश दूसरे, सुरेश तीसरे, अविनाश चौथे, आदित्य पांचवें, आयुष छठे, गौरव सातवें, अंकित आठवें, सुनील नौवें तथा प्रेम सिंह और ईशांत संयुक्त रूप से दसवें स्थान पर रहे।

लड़कियों वर्ग में कृतिका प्रथम रहीं। खुशी दूसरे, हर्षिता तीसरे, अवंतिका चौथे, विहानी ठाकुर पांचवें, अंकिता छठे, दिशा ठाकुर सातवें, शिवाली गुलेरिया आठवें, अंकिता कुमार नौवें तथा दिव्यांशी, सारिका और सुंदरा संयुक्त रूप से दसवें स्थान पर रहीं।

कार्यक्रम के आयोजन में जिला वॉलीबॉल संघ के अध्यक्ष कमल शर्मा, उपाध्यक्ष संतोष माखन व राजीव, सचिव संजीव राणा, संयुक्त सचिव प्रदीप शर्मा तथा सदस्य अरुण कौशल की विशेष भूमिका रही।

कार्यक्रम के अंत में सांसद अनुराग ठाकुर एवं अन्य अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया और युवाओं से नशे से दूर रहकर खेलों को अपनाने की अपील की।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *