शाहपुर में तीसरी कक्षा की बच्ची के साथ हैवानियत, नहीं लगा आरोपी का सुराग

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

शाहपुर। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर के तहत एक गांव में तीसरी कक्षा में पढ़ रही बच्ची के साथ हैवानियत का गंभीर मामला सामने आया है। बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुष्कर्म किसने किया, इसके बारे में पता नहीं चला है।

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी तक पहुंचने से पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पीड़ित बच्ची की मां की शिकायत पर महिला पुलिस थाना धर्मशाला में केस दर्ज किया गया है।बताया जा रहा है कि घटना स्कूल से छुट्टी होने के बाद की है।बच्ची की हालत गंभीर बनी हुई है और उसका उपचार एक सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

एएसपी कांगड़ा हितेश लखनपाल ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *