शाहपुर में अखंड रामनाम संकीर्तन महायज्ञ 21 से

Spread the love

बाजार में निकलेगी शोभायात्रा, प्रसिद्ध हिमाचली गायक भजनों से संगत को करेंगे निहाल

आवाज़ ए हिमाचल

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। अयोध्या में श्री रामलला मंदिर के नूतन विग्रह की प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में शाहपुर में 21 जनवरी से 22 जनवरी तक अखंड रामनाम संकीर्तन महायज्ञ किया जाएगा। शाहपुर स्थित अभिनंदन मैरिज पैलेस में रामभक्तों द्वारा यह उत्सव मनाया जा रहा है। यह जानकारी सुशील शास्त्री ने दी। श्री शास्त्री ने जनता से इस कार्यक्रम में शामिल होने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि 21 जनवरी को प्रात: नौ बजे मेन बाजार शाहपुर से अभिनंदन मैरिज पैलेस तक शोभायात्रा निकाली जाएगी और दस बजे अखंड ज्योति पूजन व अखंड श्रीरामचरित मानस पाठ ब्राह्मणों द्वारा प्रारंभ किया जाएगा। इसके बाद प्रसिद्ध हिमाचली भजन गायकों द्वारा विशाल भजन संध्या व सायं छह से रात्रि 11 बजे तक भंडारे का आयोजन किया जाएगा।

सुशील शास्त्री ने बताया कि कार्यक्रम में हिमाचली गायक करनैल राणा, ईशांत भारद्वाज, सुनील राणा, सुरेश वर्मा, संजीव दीक्षित, दीपशिखा सोनी, अर्चना, सपना पम्मी ठाकुर, सौरभ शर्मा, विक्रांत भंडराल, नवीन वशिष्ठ, संदीप कपूर, राजेश डढवाल, दीपक भारद्वाज, सुरिंद्र कपूर, अभिषेक शानू, अजय भरमौरी व सुभाष प्रिंस भगवान के भजनों से भक्तों को निहाल करेंगे।

शास्त्री ने बताया कि 22 जनवरी को प्रात: 11 बजे अखंड श्रीरामचरित मानस पाठ विश्राम एवं श्री रामलला जी की सामूहिक आरती की जाएगी। उन्होंने भक्तजनों से कहा है कि वे अपने-अपने घर से श्रीरामलला जी की सामूहिक आरती के लिए घी के पांच दीपक व थाली लेकर आएं। वहीं 22 जनवरी को प्रात: 11 से सायं तीन बजे तक प्रसिद्ध हिमाचली भजन गायकों द्वारा राम भजन प्रस्तुतियां दी जाएंगी। साथ ही दोपहर एक बजे से सायं चार बजे तक विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *