शाहपुर : मार्बल के नीचे दबने से नाबालिग की गई जान

Spread the love

आवाज़-इ-हिमाचल 

1 नवम्बर : शाहपुर के रेहलू में एक  15 वर्षीय किशोर की मार्बल के नीचे दबने से मौत हो गई है।जानकारी के अनुसार रविवार सुबह किशोरअपने चाचा  के घर गया था। किशोर यहां मार्बल उतार रहे मजदूरों को चाय देने गया था, इस दौरान आचानक उसके ऊपर मार्बल की शीला गिर गई, जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया।

घायल अवस्था में उसे शाहपुर सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वह दो माह पूर्व ही अपने चाचा के घर  पढ़ाई करने आया हुआ था। किशोर ने शाहपुर स्‍कूल में 11वीं कक्षा में दाखि‍ला लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। वहीं पुलिस ने शव का धर्मशाला में पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *