शाहपुर भाजपा का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुरू, कृपाल परमार व ओम प्रकाश चौधरी हुए शामिल

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

मुनीश कोहली, शाहपुर 

26 फरवरी। शाहपुर मंडल भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग शुक्रवार को सामुदायिक भवन 39 मील में शुरू हो गया।शिविर की शुरुआत भारतीय जनता पार्टी अन्य पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष ओम् प्रकाश चौधरी ने दीप प्रज्वलित करके किया,जबकि दूसरे सत्र में पूर्व राज्य सभा सांसद व प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार विशेष रूप से मौजूद रहे।इस अवसर पर मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक कार्यकर्ता पर आधारित संगठन है तथा उसमें कार्यकर्ता अपनी काबलियत से किसी भी पद  पर पहुंच सकता है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आज विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है,और हम सभी के लिए बड़े हर्ष का विषय है कि हिमाचल प्रदेश के सपूत शजगत प्रकाश नड्डा इस पार्टी के अध्यक्ष हैं।आज पूरा भारत कांग्रेस मुक्त हो गया है और हिमाचल प्रदेश की भाजपा सरकार ने आज तक के कार्यकाल में किसी भी क्षेत्र में विकास की कमी नही आने दी है।आज भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता में जोश व उत्साह है,जिसका प्रमाण पंचायती राज के चुनावों में देखने को मिला है,जहां पर पूरे प्रदेश में 70 प्रतिशत से ज़्यादा पदों पर पार्टी को जीत मिली है। इससे पहले ओम् प्रकाश चौधरी को मंडल अध्यक्ष  प्रीतम चौधरी व मंडल महासचिव  सतीश कुमार ने टोपी व शाल पहनाकर सम्मानित किया। इसके बाद द्वितीय सत्र की शुरुआत भाजपा प्रदेश उप्पाध्यक्ष कृपाल परमार ने की।उन्हें भाजपा के वरिष्ठ नेता योगराज चड्ढा ने टोपी पहनाकर सम्मानित किया।सत्र की अध्यक्षता करते हुए कृपाल परमार ने कहा कि  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में भारत एक बार फिर से विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है।

विचलित हो गया था उस नाज़ुक समय में लोगों को संयम रखते हुए जीवन जीने की  कला सिखा दी। प्रधानमंत्री मोदी के आह्वान पर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता  इस महामारी में लोगों की सेवा में जुट गया  जिसकी प्रशंसा भारत ही नहीं बल्कि पूरे संसार में होने लगी।परमार ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का मतलब ही समाज में  पिछली पंक्ति में बैठे व्यक्ति  की भलाई का कार्य करना है।  आज सरकार द्वारा जितनी योजनाएं चलाई जा रही है,सभी की सभी गरीब लोगों के लिए समर्पित हैं।2022 में भाजपा की सरकार बनाने में कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहने वाला है।आज प्रदेश में विपक्ष के पास न तो कोई नीति है ओर न ही कोई नेता है।प्रदेश के किसी भी क्षेत्र में विकास की कमी नही है ।इस शिविर में मंडल अध्यक्ष प्रीतम चौधरी,महासचिव अमरीश परमार,सतीश कुमार,तिलक शर्मा,योग राज चड्ढा,राकेश मनु, मनोज कुमार, रजनी ठाकुर, निशा शर्मा, सीमा देवी, सर्मिस्था देवी,विजय चौधरी, कमल शर्मा,मनजीत कुमार, विजय कुमार सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *