शाहपुर नप के वार्ड एक में उषा देवी ने 50 मतों से हासिल की जीत:दो ने दबाया नोटा का बटन

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

11 जनवरी।नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड एक सिहोलपुरी में उषा देवी ने 50 वोटों से जीत हासिल की है।उषा देवी वरिष्ठ नेता स्वर्गीय लेहरी राम के परिवार से सबंध रखती है तथा उनके पति श्याम लाल भारतीय सेना में कार्यरत है।

यह वार्ड महिला के लिए आरक्षित था तथा यहां सात उम्मीदवार मैदान में थी।दूसरे स्थान पर सुनीता पत्नी रविन्द्र रही है।उन्होंने 105 मत हासिल किए है।तीसरे स्थान पर चरणजीत कौर पत्नी गुरविंद्र सिंह रही है।उन्होंने 81 वोट हासिल किए है।

चौथे स्थान पर सुमन लता पत्नी मुकेश राज रही है।उन्होंने 43 वोट हासिल किए है।पांचवें स्थान पर परविन्द्र कौर पत्नी हरचरण सिंह रही हैं।उन्होंने 42 वोट हासिल किए है।छठे स्थान पर सीमा देवी पत्नी मनीष रही है।उन्होंने 29 वोट हासिल किए है जबकि सातवे स्थान पर सारिका घई पत्नी समीर घई रही है।अहम यह है कि इस वार्ड में दो वोट नोटा को भी डले है।इस सीट को कांग्रेस अपने खाते में जोड़ रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *