आवाज ए हिमाचल
20 सितंबर।हिमाचल प्रदेश विधानसभा में उप मुख्य सचेतक व स्थानीय विधायक केवल सिंह पठानिया ने नगर पंचायत शाहपुर के वार्ड नंबर 6 का दौरा कर स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी और उनका समाधान सुनिश्चित करने का भरोसा दिया।इस दौरान उन्होंने वार्ड के प्रमुख रास्तों का निरीक्षण किया और स्थानीय लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया और उन्हें टोपी व मफलर पहनाकर सम्मानित किया। स्वागत समारोह में सूबेदार सुरेंद्र पटियाल ने मुख्यातिथि का अभिनंदन किया और वार्ड से जुड़ी मांगें रखीं।कार्यक्रम में शिक्षा विभाग से उप निदेशक के पद से सेवानिवृत समाजसेवी पीतांबर सिंह राणा ने भी विधायक का स्वागत किया और वार्ड के विकास संबंधी कई मुद्दे उठाए।
केवल सिंह पठानिया ने बताया कि बीते ढाई वर्षों में इस वार्ड में कुल 64 लाख रुपये विकास कार्यों पर खर्च किए गए हैं। उन्होंने कहा कि वार्ड में बनने वाले महत्वपूर्ण रास्ते का टेंडर हो चुका है और इसका निर्माण कार्य जल्द शुरू कर दिया जाएगा।उन्होंने आगे घोषणा की कि प्राथमिकता के आधार पर 3-4 सोलर लाइटें जल्द लगवाई जाएंगी। इसके अतिरिक्त, 10-12 परिवारों को हैंडपंप से पानी के कनेक्शन उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।इस अवसर पर नगर पंचायत शाहपुर की अध्यक्ष ऊषा शर्मा, उपाध्यक्ष विजय गुलेरिया, पार्षद राजीव पटियाल, वरिष्ठ नायब तहसीलदार शाहपुर राजिंदर पठानिया, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष उत्तम चम्बियाल, मनीष पटियाल, संजीव सिंह संजी, शिव सिंह बलौरिया, उपमुख्य सचेतक के सलाहकार विनय, सहायक अभियंता लोक निर्माण विपुल, जलशक्ति रज्जाक मोहम्मद, विद्युत अधिशाषी अभियंता अमित शर्मा, सहायक अभियंता विक्रम शर्मा, जेई सुखविंदर सिंह सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।