शाहपुर: गुमान सिंह व ललित राणा के निधन पर केवल पठानिया व अन्य पदाधिकारियों ने जताया दुःख 

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। हारचक्कियां के प्रधान तिलक जंम्बाल के पिता गुमान सिंह के निधन और शाहपुर से कांग्रेस पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता ललित राणा के असामयिक निधन पर विधायक केवल सिंह पठानिया सहित ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत राणा सहित सभी पदाधिकारियों एवं ब्लॉक कांग्रेस के सभी अग्रणी संगठनों के पदाधिकारियों ने गहरा दुःख  व्यक्त किया।

विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा है कि भगवान से मेरी प्रार्थना है कि स्वर्गीय गुमान सिंह एवं स्वर्गीय ललित राणा की दिवंगत आत्मा को शान्ति मिले और दोनों के पूरे परिवार को इस बड़े नुकसान को सहने की शक्ति दे। उनके परिवार एवं संबंधियों को मेरी गहरी संवेदनाएं। मृत्यु ही जीवन का सत्य हैं। इस दुःख की घडी में हम सब आपके साथ हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *