शाहपुर के झुलाड़ में धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव, मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

2 अप्रैल: कांगड़ा जिले के शाहपुर के झुलाड़ क्षेत्र में श्री हनुमान जन्मोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। शिव मंदिर झुलाड़ में आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 8 बजे विशेष पूजा-अर्चना और हवन से हुई। मंत्रोच्चारण के साथ वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया। इसके बाद दोपहर 12 बजे शुभ अभिजीत मुहूर्त में विधि-विधान के साथ 50 फुट ऊंची हनुमान ध्वजा स्थापित की गई। इस दौरान मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “जय बजरंगबली” के जयकारों से गूंज उठा।

मुख्य आयोजन में हनुमान जी की भव्य आरती की गई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इसके बाद भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जहां स्थानीय गायकों ने हनुमान जी की महिमा का गुणगान किया।

अंत में सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। श्री हनुमान सेवा दल झुलाड़ के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय लोगों का विशेष सहयोग रहा। आयोजकों ने इस अवसर पर क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *