शाहपुर कांग्रेस ने याद किया इंदिरा गांधी का कार्यकाल:रैत में दी श्रद्धांजलि

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

19 नवंबर।शाहपुर कांग्रेस ने इंदिरा गांधी जयंती पर उन्हें याद किया तथा श्रद्धांजलि अर्पित की।रैत स्थित कार्यालय में महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रदेश महासचिव केवल सिंह पठानिया विशेष रूप से उपस्थित हुए।


केवल सिंह पठानिया के साथ कांग्रेस के सभी पदाधिकारियो ने भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की फ़ोटो के आगे फूल अर्पित करके श्रद्धांजलि दी।केवल सिंह पठानिया ने इस अबसर पर अपने संबोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी एक निडर नेता थीं,जिन्होंने परिणामों की परवाह किए बिना कई बार ऐसे साहसी फैसले लिए, जिनका पूरे देश को लाभ मिला और उनके कुछ ऐसे भी निर्णय रहे जिनका उन्हें राजनीतिक खामियाजा भुगतना पड़ा,लेकिन उनके प्रशंसक और विरोधी, सभी यह मानते हैं कि वह कभी फैसले लेने में पीछे नहीं रहती थीं। जनता की नब्ज समझने की उनमें विलक्षण क्षमता थी।


उनके समकालीन नेताओं के अनुसार बैंकों का राष्ट्रीयकरण, पूर्व रजवाड़ों के प्रिवीपर्स समाप्त करना, कांग्रेस सिंडिकेट से विरोध मोल लेना, बांग्लादेश के गठन में मदद देना और अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन को राजनयिक दाँवपेंच में मात देने जैसे तमाम कदम इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व में मौजूद निडरता के परिचायक थे।

साथ ही आपातकाल की घोषणा, लोकनायक जयप्रकाश नारायण तथा प्रमुख विपक्षी नेताओं को जेल में डालना, ऑपरेशन ब्लू स्टार जैसे कुछ निर्णयों के कारण उन्हें काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा।
लाल बहादुर शास्त्री के बाद प्रधानमंत्री बनी इंदिरा को शुरू में ‘गूंगी गुड़‍िया’ की उपाधि दी गई थी। लेकिन 1966 से 1977 और 1980 से 1984 के दौरान प्रधानमंत्री रहीं इंदिरा ने अपने साहसी फैसलों के कारण साबित कर दिया कि वह एक बुलंद शख्यिसत की मालिक हैं।

 

हिलाओ के सशक्तिकरण करने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री ने देश की महिलाओ को आगे ला कर उन्हें मजबूत करने का काम किया,जिससे आज देश के हर क्षेत्र हर वर्ग की महिलाए आगे आ कर काम कर रही है।इस मौके पर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,प्रदेश कांग्रेस महिला उपाध्यक्ष सरिता देवी, प्रदेश कांग्रेस महिला सचिव रेणु भजवादिया, प्रदेश कांग्रेस सदस्य नामित मेहरा,मीनाक्षी देवी,संतोष कुमारी,सुनीता देवी,नम्रता देवी,सरोशी परमार,कामना देवी,राजेश्वरी देवी,रीना पठानिया,उर्मिला देवी, रंजना थापा, किरण देवी,मंजू बाला,वीना देवी,अशोक कुमार,सुरेश मेहरा ,विराज शर्मा,सुभाष चंद,बलबिंद्र सिंह,एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मास्टर बंसी लाल,युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल कुमार,युवा कांग्रेस महासचिव विजय कुमार,
युवा कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष मुनीष पटियाल,प्रदीप बलोरिया ,संजू चौधरी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *