शाहपुर कांग्रेस ने द्रम्मण में किया “जागो हिमाचल सदभावना यात्रा” का स्वागत

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचजल 

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। कांग्रेस सेवा दल की “जागो हिमाचल सदभावना यात्रा” प्रदेश के 12 जिलों और लगभग 45 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए आज दोपहर 2:00 बजे द्रम्मण पहुंची। इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर ने वरिष्ठ नेता केवल सिंह पठानिया के नेतृत्व में यात्रा का जोरदार स्वागत किया।

  इस मौके पर केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध भी किया गया। उन्होंने द्रम्मण से लेकर रैत कांग्रेस कार्यलय तक यात्रा में भाग लिया। इसके साथ ही विधानसभा शाहपुर क्षेत्र की जगह-जगह पर स्थानीय जनता ने भी यात्रा का स्वागत किया।

पठानिया ने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्वेश्य प्रदेश भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों से प्रदेश की जनता को अवगत कराना है।  उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में केवल घोटाले, भ्रष्टाचार, बेरोजगारी और मंहगाई को बढ़ावा मिला है और माफिया राज का बोलबाला है। इसके साथ ही नशा माफिया फला-फूला है। इस समय मंहगाई सांतवे आसमान पर है। आम जनता को दो वक्त की रोटी का जुगाड़ करना मुश्किल हो गया है। युवा बेरोजगारी का दंश झेल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *