शाहपुर कांग्रेस ने जवाहर लाल नेहरू को किया याद

Spread the love
आवाज ए हिमाचल
27 मई: भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू की पुण्यतिथि पर उन्हें याद करते हुए शाहपुर कांग्रेस ने पार्टी के रैत स्तिथ कार्यालय में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कांग्रेस के राज्य महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कहा कि स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू ने लोकतांत्रिक सिद्धांतों का प्रचार कर समूचे विश्व को शांति का पाठ पढ़ाया है । हम सबको भी उनके सिद्धांतों का पालन करना चाहिए। इस मौके पर ब्लॉक रैत कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, ब्लॉक रैत कांग्रेस जनरल सेक्रेट्री विवेक राणा, पूर्व प्रधान रैत उत्तम सिंह बंटा, वार्ड मेंबर कुसुम, सरिता, सुरेश मेहरा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *