शाहपुर: कांग्रेस नेता विनय ठाकुर के पिता के निधन पर जताया शोक

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

शाहपुर। शाहपुर ब्लॉक कांग्रेस सोशल मीडिया सेल के अध्यक्ष विनय ठाकुर के पिता प्रीतम ठाकुर का निधन हो गया। प्रीतम ठाकुर 73 साल के थे, वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे तथा उन्होंने शनिवार रात को अंतिम सांस ली। रविवार को प्रीतम ठाकुर की देह का अंतिम संस्कार कर दिया गया। स्पुत्र विनय ठाकुर ने पिता की देह को मुखाग्नि दी।

प्रीतम ठाकुर के निधन पर शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, शाहपुर व्यापार मण्डल के अध्यक्ष जितेंद्र सोंधी, व्यापार मण्डल द्रम्मण के अध्यक्ष अश्वनी शर्मा सहित तमाम कांग्रेसी नेताओं व आवाज ए हिमाचल मीडिया ग्रुप ने दुःख प्रकट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *