07 फरवरी: मंडी जिले के ऐतिहासिक राजमहल होटल में शादी समारोह के दौरान गाली-गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। सौली खड्ड निवासी 39 वर्षीय वरुण गोयल ने आरोप लगाया है कि उनके साले गौरव कपूर (निवासी मोती बाजार) ने बिना कारण गालियां दीं और विरोध करने पर बेरहमी से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पुलिस की मौजूदगी में मेडिकल करवाया गया। पीड़ित ने पुरानी रंजिश और जान से मारने की धमकी का भी आरोप लगाया है। मंडी सदर थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ BNS की धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।