शांता कुमार बेटे सहित फोर्टिस अस्‍पताल चंडीगढ़ शिफ्ट

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

 30 दिसम्बर। पूर्व मुख्‍यमंत्री शांता कुमार व उनके बेटे विक्रम शर्मा को फोर्टिस अस्‍पताल चंडीगढ़ शिफ्ट किया गया है। दोनों की कोविड-19 के मरीज हैं। मंगलवार सुबह शांता कुमार की पत्‍नी संतोष शैलजा का डाक्‍टर राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्‍पताल टांडा में निधन हो गया था। इसके बाद बुधवार सुबह शांता कुमार की तबीयत कुछ खराब हो गई। बताया जा रहा है उन्‍हें घबराहट महसूस हो रही थी। इसके बाद उन्‍हें ऑक्‍सीजन लगाकर आगामी उपचार के लिए चंडीगढ़ ले जाया गया है। शांता कुमार के बेटे विक्रम शर्मा भी उनके साथ ही चंडीगढ़ रवाना हो गए हैं। इसके अलावा वीएमआरटी अस्‍पताल पालमपुर से उनकी देखरेख के लिए डॉक्‍टर भी साथ में रवाना हुए हैं।

उधर, सीएमओ कांगड़ा डॉक्‍टर गुरदर्शन शर्मा का कहना है शांता कुमार आगामी उपचार फोर्टिस अस्‍पताल चंडीगढ़ में करवाएंगे। उन्‍होंने कहा शांता कुमार की तबीयत ठीक है व वह स्‍वेच्‍छा चंडीगढ़ शिफ्ट हुए हैं। उन्‍हें सुबह हलका बुखार महसूस हो रहा था। वहीं, पालमपुर सिविल अस्‍पताल के एसएमओ का कहना है शांता कुमार को सुबह बुखार व जुकाम था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *