वोह के पूर्व प्रधान चहणु राम का निधन

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

17 नवंबर।शाहपुर के वोह निवासी चहणु राम का आज निधन हो गया।वे वोह पंचायत के प्रधान रह चुके हैं तथा भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता थे।

मृदु भाषी चहणु राम समाज सेवा में भी आगे रहते थे।वर्तमान में वे कांगड़ा किसान समूह के मार्गदर्शक थे।उनके निधन पर क्षेत्र के लोगों के अतिरिक्त कांगड़ा किसान समूह के प्रधान राकेश चोहान, मुख्य सलाहकार अजय पंकिल, सलाहकार रमेश शर्मा, सचिव रिहाडू राम, वसनूर पंचायत प्रधान प्रकाश चौधरी, जगजीत सिंह व केवल शर्मा आदि ने गहरा दुःख जताते हुए उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाए प्रकट की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *