विपक्ष के ‘इंडिया’ की आतंकी संगठनों से तुलना पर बवाल

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

नई दिल्ली। भाजपा के संसदीय दल की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ (आईएनडीआईए) पर खूब कटाक्ष किया और इसकी तुलना आतंकी संगठनों से कर दी, जिससे मंगलवार को खूब बवाल हुआ। प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडिया नाम में एक अजीब संयोग है। ईस्ट इंडिया कंपनी और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस को अंग्रेजों ने बनाया था। इंडियन मुजाहिदीन की स्थापना आतंकवादियों द्वारा की गई थी और पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया जैसे संगठनों की भी इंडिया में स्थापना हुई थी। बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्होंने आज तक ऐसा दिशाहीन विपक्ष नहीं देखा है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने विपक्षी गठबंधन इंडिया को ईस्ट इंडिया कंपनी करार देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष किया और कहा कि वे मणिपुर को ठीक करेंगे और इंडिया के विचार का पुनर्निर्माण करेंगे। राहुल गांधी ने ट्वीट किया कि आप जो चाहें हमें बुला लें मोदी जी। हम इंडिया हैं। हम मणिपुर को ठीक करने, हर महिला और बच्चे के आंसू पोंछने में मदद करेंगे। हम सभी लोगों के लिए प्यार और शांति वापस लाएंगे। हम मणिपुर में इंडिया के विचार का पुनर्निर्माण करेंगे।

उधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वढेरा ने प्रधानमंत्री पर पलटवार किया और उनसे इंडिया को लेकर इतनी नकारात्मकता के बारे में सवाल किया और कहा कि देश मणिपुर हिंसा पर उनसे सुनना चाहता है। प्रियंका गांधी ने हिंदी में एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री जी, इतनी नकारात्मकता क्यों? इंडियन नेशनल डिवेलपमेंटल एलायंस (इंडिया) के मूल में संविधान की भावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *