विधायक सुजान सिंह पठानिया पंचतत्व में विलीन,कांग्रेस- भाजपा नेताओं संग हज़ारों ने दी अंतिम विदाई

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

13 फरवरी।जिला कांगड़ा के विधानसभा क्षेत्र फतेहपुर के विधायक एवं पूर्व मंत्री सुजान सिंह पठानिया के निधन से कांग्रेस व भाजपा में शोक की लहर है। शनिवार को विधायक सुजान सिंह पठानिया का पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया । इस दौरान दिवंगत पठानिया को उनके बेटे भिवानी पठानिया ने मुखाग्नि दी। इस दौरान जिलाधीश कांगड़ा राकेश प्रजापति, एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री जीएस बाली, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, विधायक विक्रमादित्य, विधायक पवन काजल, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, पूर्व मंत्री विप्लव ठाकुर, पूर्व कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू, कांग्रेस नेत्री आशा कुमारी, यादवेंद्र गोमा, पूर्व विधायक अजय महाजन, कांग्रेस नेता केवल सिंह पठानिया, पूर्व सांसद डॉ राजन सुशांत, पूर्व राज्यसभा सदस्य कृपाल परमार, वन मंत्री राकेश पठानिया, कैबिनेट मंत्री बिक्रम सिंह,  जवाली के विधायक अर्जुन सिंह, पूर्व मंत्री डॉ हरबन्स राणा समेत भारी संख्या में कांग्रेस और भाजपा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने अंतिम संस्कार में शिरकत करते हुये सुजान सिंह पठानिया को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।वहीं इस मौके पर उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं भी प्रकट की।

प्रदेश की सत्तासीन सरकार की ओर से बाकायदा पूरी प्रक्रिया को मुक़म्मल करने और राजकीय सम्मान की जिम्मेदारी परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर के कांधों पर सौंपी गई थी जिसे उन्होंने फतेहपुर के मंझार के श्मशान घाट में प्रदेश की 13वीं विधानसभा के माननीय सदस्य फतेहपुर से विधायक सुजान सिंह पठानिया को राजकीय सम्मान के साथ अलविदा करते हुये बाखूबी निभाया। इस दौरान फतेहपुर बाजार को भी व्यापार मंडल फतेहपुर ने पूरी तरह से बंद रखा।  सुजान सिंह पठानिया की मौत से समस्त प्रदेश शोक में शोक की लहर है। दरअसल हर कोई उनकी मृदुभाषा, मिलनसार व बेबाक बातचीत का कायल था तथा सुजान सिंह पठानिया ने कभी भी भेदभाव व बदला-बदली की राजनीति नहीं की जिस कारण हर कोई उनकी नेतागिरी का कायल  था। हर किसी ने उनको नम व आंखों से भावभीनी श्रदांजलि अर्पित करते हुये उन्हें इस दुनिया से अंतिम विदाई दी। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर, नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व मंत्री चौधरी चंद्र कुमार, जिला अध्यक्ष अजय महाजन, विधायक विक्रमदित्य ने कहा कि उनकी मौत से कांग्रेस को काफी क्षति हुई है जिसकी पूर्ति कभी नहीं हो पाएगी। उन्होंने कहा कि राजनीतिक क्षेत्र में उनको युगों-युगों तक याद किया जाता रहेगा। वहीं भाजपा सरकार में परिवहन मंत्री विक्रम ठाकुर ने कहा कि सुजान सिंह पठानिया की मौत से भाजपा गमगीन है तथा राजनीति में उनका कोई सानी नहीं है। उन्होंने कहा कि सुजान सिंह पठानिया की मौत से राजनीतिक क्षेत्र को हानि हुई है जिसकी पूर्ति कभी भी नहीं हो पाएगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *