विधानसभा क्षेत्र शाहपुर को बनाया जाएगा शिक्षा का हब: केवल पठानिया

Spread the love

प्रदेश काँग्रेस महासचिव ने शाहपुर कांग्रेस के कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्यातिथि के रूप में की शिरकत

आवाज़ ए हिमाचल 

बबलू सूर्यवंशी, शाहपुर। स्थानीय अभिनंदन मैरिज पैलेस में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी शाहपुर द्वारा आयोजित “शाहपुर कांग्रेस विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन” में प्रदेश काँग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं व आम जनता ने ढोल-नगाड़ों एवं फूल मालाओं के साथ जोरदार नारेबाजी कर पठानिया का स्वागत किया।

इस अवसर पर केवल पठानिया ने भारी जनसमूह को संबोधित करते कहा कि मैं  नेता बन कर नहीं बल्कि बेटा बनकर जनता के आशीर्वाद से शाहपुर क्षेत्र का एक समान विकास करना चाहता हूँ। शाहपुर क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ा उद्योग स्थापित कर रोजगार के अवसर पैदा करना मेरा प्रथम कर्तव्य है। जनता को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना मेरा प्रथम कार्य होगा। विधानसभा क्षेत्र शाहपुर को शिक्षा का हब बनाया जाएगा और आपके आशीर्वाद से केंद्रीय विश्वविद्यालय की लड़ाई लड़ूंगा और केंद्रीय विश्वविद्यालय को शाहपुर के अंदर ही स्थापित किया जाएगा।

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजीत राणा ने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए शाहपुर काँग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं को देखते हुए इस सम्मेलन का आयोजन किया गया है, ताकि शाहपुर हलके में कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार केवल सिंह पठानिया की जीत सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा की शाहपुर कांग्रेस केवल पठानिया के नेतृत्व में चुनाव जीतने के लिए तैयार है।
राणा ने कहा कि शाहपुर हलके में केवल पठानिया ने बिना किसी लोभ लालच के शाहपुर में जनता की सेवा की है। बिना विधायक व मंत्री पद के पठानिया ने शाहपुर हलके में विकास की रूप-रेखा खींची थी लेकिन दुर्भाग्य पूर्ण प्रदेश में सरकार बदल गई और शाहपुर हलके की विधायिका एवं मंत्री शाहपुर के हकों को रखने में नाकाम रही यही कारण है कि शाहपुर की जनता आज मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।

इस मौके पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ठाकुर बरयाम सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता देवदत्त शर्मा, ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा, ठाकुर गोवर्धन सिंह रिटायर विधानसभा सेक्टरी, चंगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुरजन सिंह, धारकंडी कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शशिपाल शर्मा, भूतपूर्व सैनिक लीग ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल सिंह, ओबीसी ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू, एसटी प्रकोष्ठ ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष बाली राम, एससी प्रकोष्ठ ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चंद, महिला ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर, सरिता सैनी प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष, राजीव गांधी पंचायती राज सगठन के महामंत्री सुनील बलोरिया, रिंकू बलोरिया, ब्लॉक् कांग्रेस महासचिव प्रदीप बलोरिया सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पठानिया बोले-  इन मुद्दों पर लडूंगा चुनाव:-

  1.  चंगर क्षेत्र में सूखा हार पानी की योजना को पूरा किया जाएगा।
  2. लंज में 50 ओर हारचक्कियां में 50 बेड का हॉस्पिटल बनाया जाएगा।
  3. आईटीआई शाहपुर में इंजीनियरिंग कॉलेज बनाया जाएगा।
  4. धारकंडी क्षेत्र में पर्यटक को बढ़ावा दिया जाएगा।
  5. बरनेट घेरा सड़क को बनाकर धर्मशाला से जोड़ा जाएगा।
  6. धारकंडी क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाई जाएगी।
  7. शाहपुर क्षेत्र में किसानों के लिए बीज कलेक्शन सेंटर को पूर्ण रूप से शुरू किया जाएगा।
  8. शाहपुर क्षेत्र में मिल्क कलेक्शन सेंटर व कृषि विज्ञान केंद्र खोला जाएगा।
  9.  झुलाड के अंदर 143 कनाल जमीन का भी सदुपयोग किया जाएगा।
  10. रेहलू के ऐतिहासिक किले का पर्यटक की दृष्टि से सौंदर्यकर्ण किया जाएगा।
  11. विधानसभा क्षेत्र शाहपुर की पीने के पानी की समस्या को दूर किया जाएगा।
  12. शाहपुर में ओबीसी भवन बनाया जाएगा।
  13. भूतपूर्व सैनिकों के लिए इसीएच, कैंटीन और रेस्टहाउस के लिए भवन बनाया जाएगा।
  14. फोरलेन से प्रभावित बाजारों को बचाया जाएगा।
  15. मच्छयाल व ततवानी कि ऐतिहासिक जगहों का सौंदर्यीकरण किया जाएगा।
  16. द्रम्मण  में पथ परिवहन का सब डिपो खोला जाएगा।
  17. प्रदेश में कांग्रेस सरकार बनते ही ओल्ड पेंशन स्कीम को लागू किया जाएगा।
  18. युवाओं के लिए रैत के मैदान को स्टेडियम के रूप में बनाया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *