विधानसभा अध्यक्ष ने स्वर्गीय देवदत्त शर्मा के परिजनों से मिलकर जताया शोक

24 फरवरी: विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने शाहपुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय देवदत्त शर्मा के निवास पर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की। इस अवसर पर उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया भी उपस्थित रहे।

गौरतलब है कि देवदत्त शर्मा का शनिवार दोपहर हृदयगति रुकने से आकस्मिक निधन हो गया था।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि स्वर्गीय देवदत्त शर्मा सामाजिक और संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय रहे तथा समाज के प्रति उनका योगदान उल्लेखनीय रहा। उन्होंने कहा कि उनके निधन से संगठन और क्षेत्र को अपूरणीय क्षति हुई है।

उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की कामना की।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *