विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख की ठगी, पंजाब से महिला गिरफ्तार

23 फरवरी: विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये की कथित ठगी के मामले में शिमला के बालूगंज थाना पुलिस ने एक महिला को पंजाब के खरड़ से गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले में अन्य संदिग्धों की भी जांच कर रही है।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में दर्ज शिकायत में आरोप लगाया गया था कि पीड़ित परिवार की एक सदस्य को कनाडा का वीजा और वर्क परमिट दिलाने का झांसा दिया गया। आरोप है कि दस्तावेज और प्रक्रिया शुल्क के नाम पर आरोपियों ने विभिन्न किश्तों में करीब 25 लाख रुपये ले लिए। निर्धारित समय में वीजा न मिलने और संपर्क टूटने पर परिवार ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

मामला दर्ज होने के बाद आरोपी कथित रूप से अपने ठिकाने बदलते रहे। पुलिस ने तकनीकी जांच और सर्विलांस के आधार पर आरोपी की लोकेशन खरड़ (पंजाब) में ट्रेस की। विशेष टीम ने दबिश देकर महिला आरोपी, मंजू कुमारी, को हिरासत में लिया।

एसएसपी शिमला ने गिरफ्तारी की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि क्या इस गिरोह ने अन्य लोगों को भी निशाना बनाया है।

आरोपी से पूछताछ जारी है और आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *