आवाज़ ए हिमाचल
नई दिल्ली। ऐस फाइटर पायलट एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को वायुसेना का नया उप प्रमुख नियुक्त किया गया है। अधिकारियों ने कहा कि वह बल के आधुनिकीकरण के प्रभारी होंगे। उप प्रमुख के रूप में, वह भारतीय वायु सेना में नई खरीद और आपातकालीन शक्तियों के तहत सेवा के लिए किए जाने वाले अधिग्रहण की देखरेख करेंगे। आशुतोष दीक्षित ने एयर मार्शल एपी सिंह की जगह पदभार ग्रहण किया है। बता दें कि एयर मार्शल एपी सिंह ने इसी साल जनवरी में को भारतीय वायुसेना का नया उप प्रमुख का पदभार संभाला था। एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित को छह दिसंबर, 1986 को 138 कोर्स के हिस्से के रूप में नियुक्त किया गया था। उन्हें मिग-21, मिग-29 और मिराज-2000 जैसे विभिन्न प्रकार के विमानों को उड़ाने का अनुभव भी है।
पिछले 23 सालों से आशुतोष दीक्षित वायुसेना का हिस्सा रहे हैं और अपनी सेवा देते आ रहे हैं। अपने अब तक के कार्यकाल में दीक्षित ने 20 से अधिक प्रकार के विमानों पर 3200 घंटे की उड़ान भरी है। इतना ही नहीं, दीक्षित एक शानदार एफायिंग ट्रेनर और एक प्रायोगिक परीक्षण पायलट है।