लोकसभा ने भारतीय ओलंपिक दल के 127 एथलीट को दी शुभकामनाएंं

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

23 जुलाई। जापान के टोक्यो में शुक्रवार को शुरू हो रहे ओलंपिक खेलों में हिस्सा लेने वाले भारतीय खिलाडिय़ों को लोकसभा ने शुभकामनाएंं दी हैं। सुबह सदन की कार्यवाही शुरू होते ही अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि इन खेलों में 127 भारतीय एथलीट भाग ले रहे हैं, जो किसी भी ओलंपिक में सबसे बड़ा भारतीय दल है।उन्होंने अपने और पूरे सदन की ओर से भारतीय खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि आज से टोक्यो में 32वें ओलंपिक खेल प्रारंभ हो रहे हैं। ओलंपिक खेल अंतरराष्ट्रीय, शांति, मैत्री, बंधुत्व, विविधता में एकता तथा उत्कृष्टता के प्रतीक हैं। इन खेलों मे हमारे देश के 127 एथलीट भाग ले रहे हैं, जो अब तक की सबसे बड़ी संख्या है।मैं अपनी ओर से तथा पूरे सदन की ओर से इन खेलों में भाग ले रहे भारतीय खिलाडिय़ों को उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा पदक विजय के लिए शुभाकामनाएं देता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *