लॉरेंस स्कूल के पर्व ने देश भर में ऊंचा किया शाहपुर का नाम: CBSE ने दो विषय मे दिए उत्कृष्टता प्रमाण पत्र 

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

12 जून। शाहपुर के पर्व ने अपनी मेहनत व लग्न के साथ एक बार फिर शाहपुर का नाम देश भर में रोशन कर दिया है।लॉरेंस पब्लिक स्कूल शाहपुर के छात्र पर्व सागर पंकिल को CBSE ने उत्कृष्टता प्रमाण पत्र भेंट किया है।अहम यह है कि CBSE यह प्रमाण पत्र विषय बार सवार्धिक अंक लेने वाले पूरे देश के शीर्ष 0.1 फीसदी बच्चों को देता है।यानी एक लाख में मात्र सौ बच्चों का चयन ही इस मेरिट प्रमाण पत्र के लिए होता है।

पर्व को दो विषय इंग्लिश व गणित में अलग-अलग यह मेरिट प्रमाण पत्र मिले है।पर्व ने 2020 में आयोजित CBSE 10वीं की परीक्षा के दौरान इंग्लिश व गणित में 100 में से 100 अंक यानी सौ प्रतिशत अंक हासिल किए थे तथा इसी आधार पर उन्हें दोनों विषयों में मेरिट प्रमाण पत्र दिया गया है।पर्व के पिता अजय पंकिल “आवाज़ ए हिमाचल”मीडिया ग्रुप के एमडी है,जबकि माता रंजना गृहणी है।स्कूल के निदेशक यतिन महाजन व प्रिंसिपल निलोफर शर्मा महाजन ने पर्व की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए उनके माता पिता व स्कूल स्टाफ को बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *