लीबिया में विशेष दूत नियुक्त करेगा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

                        5 जनवरी। संयुक्त राष्ट्र में ट्यूनीशियाई के स्थायी प्रतिनिधि तारेक लादेब ने कहा है कि संयुक्त राष्ट्र (संरा) महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के मनोनयन के बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद जल्द ही लीबिया के लिए एक नया विशेष दूत नियुक्त करेगी।

लादेब ने एक बयान में कहा कि हमें लगता है कि श्री गुटेरेस ही एक नए विशेष दूत का सुझाव देंगे और परिषद इसे जल्द से जल्द अपनाएगी। राजनीतिक प्रक्रिया को आगे बढ़ाने और संकट के निपटारे के लिए लीबिया में एक नए विशेष दूत को नामित करना फिलहाल महत्त्वपूर्ण है।

उल्लेखनीय है कि मध्य पूर्व शांति प्रक्रिया के लिए संयुक्त राष्ट्र के पूर्व विशेष समन्वयक निकोले म्लादेनोव, जिन्हें लंबे समय तक लीबिया के लिए एक नया संयुक्त राष्ट्र दूत बनाने पर विचार चल रहा है,

ने गुटेरेस को एक पत्र लिख यह पद न संभालने और संयुक्त राष्ट्र से इस्तीफा देने के बारे में सूचित किया है। गत मार्च में श्री घासन सालम के इस्तीफे के बाद से स्टेफनी विलियम्स लीबिया में संयुक्त राष्ट्र के कार्यकारी विशेष दूत के रूप में कार्य कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *