लाहौल-स्पीति में तापमान बढ़ते ही हिमस्खलन का क्रम जारी

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

04 मई। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिले लाहौल-स्पीति में तापमान बढ़ते ही हिमस्खलन का क्रम जारी हो गया। तांदी-कारदंग सड़क के तहत आने वाले जोन लुम्पा में सोमवार रात हिमस्खलन हुआ। यहां नाले में सड़क बहाल करने के लिए जेसीबी भी तैनात की गयी थी। हिमस्खलन से बर्फ के मलबे में जेसीबी मशीन दब गई। जेसीबी चला रहा चालक भी बर्फ के नीचे दब गया।

हिमखंड गिरने की सूचना मिलते ही गांव के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। वहां के स्थानीय लोग बर्फ हटाने के लिए अपने बेलचे आदि लेकर आए। सबसे पहले गांववालों ने बर्फ में दबे चालक को बाहर निकाला। लाहौल स्पीति उपायुक्त पंकज राय ने कहा कि संपर्क सड़कों को बहाल करने का कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि हिमखंड वाले संभावित क्षेत्रों में लोगों को सावधानी बरतने को कहा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *