लाहौल-स्पीति: मूलिंग पुल के समीप गिरा हिमखंड

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

09 जनवरी। हिमाचल प्रदेश के जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति में धूप खिलने के बाद हिमखंड गिरने का खतरा बना हुआ है। इसी कड़ी में शनिवार दोपहर करीब एक बजे केलांग से 10 किलोमीटर दूर मनाली की तरफ मूलिंग पुल के समीप हिमखंड गिरा। हिमखंड गिरने से केलांग-मनाली सड़क बाया अटल टनल रोहतांग होकर फिर अवरुद्ध हो गई है। शुक्रवार को अटल टनल रोहतांग होकर मनाली-केलांग हाईवे फोर वाई फोर वाहनों के लिए बहाल हुआ था।  हिमखंड गिरने के चंद मिनट पहले ही यहां से कुछ वाहन गुजरे। गनीमत रही कि हिमखंड की चपेट में कोई वाहन नहीं आए। अन्यथा बड़ा नुकसान हो सकता था।

प्रत्यक्षदर्शी सुरिंद्र ने कहा कि कुछ वाहन हिमखंड की चपेट में आने से बाल-बाल बचे। बता दें कि मौसम खुलने के बाद घाटी के कई इलाकों में हिमखंड गिरने की आशंका बनी हुई है। हिम और हिमस्खलन अध्ययन प्रतिष्ठान(सासे) ने हिमस्खलन की चेतावनी जारी की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *