लठियाणी में अवैध कटान पर कार्रवाई: पिकअप से खैर की लकड़ी बरामद, 3 आरोपी गिरफ्तार

1 अप्रैल: ऊना जिले के कुटलैहड़ क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध कटान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पिकअप ट्राला से खैर की लकड़ी के 30 मौछे बरामद किए हैं। इस दौरान 3 आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार किया गया, जबकि 2 अन्य फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार, वन विभाग को क्षेत्र में रात के समय अवैध कटान की सूचना मिली थी। इसके आधार पर टीम ने मंगलवार सुबह लठियाणी के पास नलूट क्षेत्र में गश्त के दौरान एक पिकअप ट्राला को रोका।

तलाशी लेने पर वाहन में खैर की लकड़ी लोड पाई गई। चालक से दस्तावेज मांगे गए, लेकिन वह कोई वैध परमिशन नहीं दिखा सका। इसके बाद वन विभाग ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

बरामद लकड़ी की कीमत करीब 1.68 लाख रुपये आंकी गई है। वन विभाग ने पकड़े गए आरोपियों को वाहन सहित पुलिस के हवाले कर दिया है।

पुलिस ने वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और अवैध कटान से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Social Sharing

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *