लगभग 6 घंटे बाद सनौरा-नेरीपूल सम्पर्क मार्ग बहाल

Spread the love

नेईनेटी के पास भारी भुस्खलन के कारण आज सुबह हो गया था बंद

आवाज़ ए हिमाचल 

जीडी शर्मा, राजगढ़। राजगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार देर रात से हो रही भारी बारिश के चलते क्षेत्र की सबसे प्रमुख सड़क सोलन-नेरीपुल मार्ग बाद दोपहर तक बंद रहा।

जानकारी के अनुसार यह सड़क मार्ग आज सुबह लगभग 5 बजे भारी भुस्खलन के कारण वाहनों की आवाजाही के लिए बंद हो गया था और दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गई। सुचना मिलते ही लोक निर्माण विभाग ने सड़क को खोलने का कार्य आरंभ कर किया और 6 घंटे बाद मार्ग को बहाल करने में सफलता मिली।

गौर रहे कि जिस स्थान पर भूस्खलन हुआ है उस स्थान पर ऊपर पहाड़ की ओर से लगभग बड़े-बड़े पत्थर पड़ रहे थे। ऐसे में सड़क खोलने में लगी जेसीबी मशीन को कार्य करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस सड़क मार्ग पर प्रतिदिन चोपाल, ठियोग, रोहडू व पुलबाहल, पझोता क्षेत्र के लिए दो दर्जन से अधिक बसों का आवागमन होता है। इन दिनों  शिमला जिले में सेब सीजन जीरो पर चल रहा है। सेब से लदे सैंकड़ों वाहन इसी सड़क से देश की विभिन्न मंडियों को जाते हैं, जिस कारण सैंकड़ों वाहन यहां फंस गए और लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।

लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता दलीप कोंडल के अनुसार विभाग ने सुचना मिलते ही सड़क मार्ग को खोलने का कार्य आरभं कर दिया था। यहां पहाड़ी से लगातार बड़ी-बड़ी चट्टानें नीचे सड़क पर लगातार गिर रहीं थी जिसके कारण सड़क खोलने का कार्य जोखिम भरा रहा, फिर भी विभाग द्वारा ये कार्य युद्व स्तर पर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *