2 अप्रैल: पुलिस थाना लंबागांव के तहत कुटाहण गांव में पत्नी की हत्या के आरोपी सन्नी कुमार को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी ने मंगलवार तड़के अपनी पत्नी काल्टी देवी पर हमला कर उसकी जान ले ली। घटना के समय मृतका के साथ उसकी 9 वर्षीय बेटी भी मौजूद थी, जिसने घटना की जानकारी घर के अन्य सदस्य को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। बुधवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे आगे की पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।