लंज में छोटे व सीमांत किसानों के लिए प्राकृतिक खेती मिशन की प्राप्ति’  पर ऑन लाइन सेमिनार आयोजित

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

              प्रतिनिधि,लंज (कांगड़ा)

30 जून। शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के तहत लंज व अप्पर लंज में छोटे व सीमांत किसानों हेतु प्राकृतिक खेती मिशन की प्राप्ति’ विषय पर राज्य परियोजना कार्यान्वयन इकाई’द्वारा ऑनलाइन सेमिनार का आयोजन किया गया।शिविर में क्षेत्र के छोटे व बड़े किसानों ने भाग लिया। लंज खास पंचायत में पंचायत प्रधान आशा देवी व अप्पर लंज पंचायत की प्रधान रेखा देवी के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया,जिसमें मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश ने छोटे किसानों को नकदी फसलों व प्राकृतिक खेती खुशहाल किसान योजना के बारे में जानकारी दी। अंत में आए हुए किसानों को दोपहर का भोजन की व्यवस्था भी की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *