लंज महाविद्यालय ने मनाया अपना वार्षिक समारोह, विधायक केवल पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि की शिरकत

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

दीपक गुप्ता, लंज। राजकीय महाविद्यालय लंज में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया।समारोह के दौरान शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी सुनंदा पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रही। केवल सिंह पठानिया ने 16 लाख से बनी आईसीटी लैब का शुभारंभ भी किया। वहीं कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित करके व सरस्वती वंदना के साथ हुई। सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों ने देशभक्ति गान, एकल गायन, युगल गायन, एकल डांस, युगल डांस के माध्यम से उपस्थित जनसमूह का खूब मनोरंजन किया। कार्यकारी प्राचार्य डॉक्टर बृजेन्द्र भूषण ने कॉलेज की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। केवल सिंह पठानिया ने कॉलेज की विभिन्न गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

केवल सिंह पठानिया ने लंज में पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय राजा वीरभद्र सिंह को याद करते हुए कहा कि अगर पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह न होते तो आज ये दिन देखने को नही मिलता।उन्होंने विधानसभा चुनाव में उन्हें समर्थन देने के लिए खास लंज, अप्पर लंज,डढोली की जनता का आभार जताते हुए कहा कि वे शाहपुर का विकास सेवक के रूप में करेंगे।पूर्व की कांग्रेस सरकार ने लंज में एक पौधा लगाया था आज ये पौधा बड़ा हुआ है।आज प्रदेश में कांग्रेस की सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार सत्ता के लिए नही बल्कि व्यवस्था बदलने के लिए आई है। तीन महीनों में 29 लाख रुपए स्वीकृत करवा लंज कॉलेज को आइटीसी लैब दी गई। मॉवा गांव को पुल की स्वीकृति मिल चुकी है। जल्द ही मॉवा की जनता को पुल की सुविधा मिल जाएगी।पानी की समस्या को दूर किया जाएगा।जल्द स्थाई रूप से बिजली की सुबिधा लंज कॉलेज को मिल जाएगी।

उन्होंने कहा कि सुक्खू सरकार ने जनता पर बिना बोझ डाले ऐतिहासिक बजट पेश किया है।कांग्रेस पार्टी ने चुनाव के समय जो जनता के साथ वादे किए थे,अब सरकार ने उन्हें सरकारी दस्ताबेज बना कर काम करना शुरू कर दिया है।अब प्रदेश में स्वास्थ्य को लेकर हर विधानसभा क्षेत्र में वेलनेस हॉस्पिटल बनाया जाएगा।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की सरकार की बचनबद्धता है कि प्रदेश को पांच सालों में कर्ज मुक्त किया जाएगा। पठानिया ने कहा कि चंगर क्षेत्र में पानी की दो योजनाएं एक साल में पूरी की जाएगी।एक साल में सी एच सी का भवन वे पुलिस चौकी का भवन बनाया जाएगा।मुख्यमंत्री का जल्द ही शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में दौरा होगा।लंज में बीज भंडार का कार्यलय खोला जाएगा। लंज कॉलेज का नाम पूर्व राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद के नाम रखा जाएगा।डढोली में शहीद सरनदास के नाम की सड़क का जल्द काम शुरू किया जाएगा।उन्होंने कार्यक्रम के लिए लंज कॉलेज के छात्र छात्राओं को 11000 रुपये देने की बात कही।

इस मौके पर अभिवावक शिक्षक संघ की प्रधान रेखा चौधरी, देवदत्त शर्मा,वेद पटियाल, सुमन मेहरा,ठाकुर गंधर्व सिंह,कैप्टन कपूर सिंह,आशा देवी ,रेखा देवी,हंसराज, शिव चरण,निशा देवी,भीखम सिंह,तिलक राज, मंजीत सिंह प्रधान ठेहड़, हेम राज प्रधान परगोड़, रंजीत बग्गा सचिव लंज कांग्रेस कमेटी, पप्पू धीमान,कुलबीर सिंह,निर्मल सिंह, प्रीतम चंद पंचायत समिति,सुरजीत सिंह,जोगिंदर सिंह ,बलजीत कौर ,अच्छर सिंह,संजय कुमार,लेख राज,त्रिलोचन सिंह,हरनाम सिंह,केके डोगरा,रविन्द्र कुमार,परमपाल सिंह,धर्म सिंह,प्रभातसिंह, बलवीर सिंह,प्रमोद पठानिया,संजय कुमार,डीसी राणा,राजीव शर्मा, विपुल पुंज,अजय सोहल,अंग्रेज सिंह,डॉक्टर विवेक सूद एसएमओ कांगड़ा,अनिता देवी,सरिता सैनी,सुषमा देवी,उर्मिला राणा,नरेंद्र बलोरिया, सुरेशमेहरा, जितेंद्र धीमान, विजय मेहरा सहित समस्त शिक्षक,छात्र व अभिवावक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *