लंज कॉलेज में करवाई पर्यावरण जागृति प्रतियोगिता 

Spread the love

आवाज ए हिमाचल

कोहली, शाहपुर। राजकीय महाविद्यालय लंज में ईको क्लब के सौजन्य से बुधवार को पर्यावरण जागृति पर मॉडल प्रतियोगिता करवाई गई। इस प्रतियोगिता का विषय टरेरियम बनाना रहा। इस मौके पर मुख्य अतिथि के तौर पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ संजय शर्मा ने शिरकत की। उन्होंने बच्चों को पर्यावरण के लिए जागरूक किया।

 

उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजनों से बच्चों में पर्यावरण और आस पास के वातावरण को समझने में मदद मिलती है।इस दौरान ईको क्लब प्रभारी सहायक आचार्य तनु प्रिया ने भी बच्चों को पौधों के प्रति वैज्ञानिक दृष्टिकोण अपनाने व अध्ययन करने के लिए प्रेरित किया।

बी एस सी तृतीय वर्ष से पारस कौंडल ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। डॉ ब्रिजिंदर भूषण सहायक आचार्य ने निर्णायक की भूमिका अदा की। इस अवसर पर विज्ञान संकाय के सभी बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *