28 मार्च, कविता शांति गौतम: मीडिया काउंसिल ऑफ जर्नलिस्ट्स के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय राठी द्वारा रोहतक स्थित ढुल फार्म में स्वस्तिक पीठ उज्जैन के पीठाधीश्वर परम पूज्य डॉ. अवधेश पुरी जी महाराज का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम में आध्यात्मिक, सामाजिक और मीडिया जगत से जुड़े कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। 
अपने संबोधन में डॉ. अवधेश पुरी जी महाराज ने मीडिया काउंसिल द्वारा पत्रकारों के हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का दर्पण होते हैं और उनकी सुरक्षा व सम्मान लोकतंत्र की मजबूती के लिए बेहद जरूरी है। उन्होंने पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि इससे पत्रकार बिना किसी दबाव के निष्पक्ष रूप से कार्य कर सकेंगे।
उन्होंने कहा कि मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, सत्य और मानवाधिकारों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। साथ ही उन्होंने वैश्विक परिस्थितियों पर चिंता जताते हुए युद्ध को मानवता के लिए खतरा बताया और भारत से शांति व कूटनीति के जरिए विश्व में संतुलन बनाए रखने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में संजय राठी ने डॉ. अवधेश पुरी का आभार जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से संगठन को नई दिशा मिलेगी। इस मौके पर गुरु मां डॉ. विद्या पुरी, वरिष्ठ पत्रकार राजबीर रज्जैन और भाजपा नेता पदम ढुल भी मौजूद रहे।