‘रोजगार संघर्ष यात्रा का शाहपुर में होगा भव्य स्वागत’

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल

कोहली, शाहपुर। 13 अगस्त को नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र से शुरू हो रही रोजगार संघर्ष यात्रा का शाहपुर पहुंचने पर भव्य स्वागत किया जाएगा। यह निर्णय कांगड़ा में कांग्रेस नेता रघुवीर सिंह बाली के निवास स्थान पर शाहपुर के कांग्रेस नेताओं के साथ हुई बैठक में लिया गया।

जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री स्वर्गीय शिव कुमार उपमन्यु के बेटे राजीव उपमन्यु ने बताया कि यह रोजगार संघर्ष यात्रा नगरोटा बगवां विधान सभा क्षेत्र से शुरू होगी तथा धर्मशाला, शाहपुर, नूरपुर से होते हुए इंदौरा तक जाएगी। शाहपुर में भोजन की भी व्यवस्था होगी। शाम तीन बजे यह यात्रा शाहपुर पहुंचेगी।

उन्होंने बताया कि इस अवसर पर बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओंकार राणा, कर्ण परमार, मनोज ठाकुर, बिंदू राणा, पंकज, रेणु बजवारिया, संतोष शर्मा, सुशील शर्मा, डा. कांत आदि सहित अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *