रेलवे लाइन बिछाने वाली कंपनी कर रही जन विरोधी काम: राम लाल ठाकुर

Spread the love

आवाज ए हिमाचल 

अभिषेक मिश्रा,बिलासपुर
09 जनवरी। पूर्व मंत्री व विधायक श्री नयना देवी जी राम लाल ठाकुर ने चंगर एरिया में रेलवे लाइन बिछाने वाली कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। राम लाल ठाकुर ने कहा कि रेलवे लाइन बिछाने वाली कंपनी के अधिकारियों को कई बार समझाया लेकिन वह  लेबर कानूनों की धज्जियां उड़ाने से पीछे नहीं हट रही है। राम लाल ठाकुर ने चंगर क्षेत्र के लोंगो को सम्बोधित करते हुए कही। राम लाल ठाकुर ने की यह मजदूरों से 12-12 घण्टे काम ले रही है जो कि लेबर कानूनों के खिलाफ है और यहां के लोग बेरोजगारी की समस्या से जूझते हुए मजबूरी में भाजपा नेताओं की मनमानी का शिकार हो रहे।
राम लाल ठाकुर ने कहा कि रेवले लाइन बिछाने वाली निजी कंपनी पंजाब के लोंगो की गाडियों को हायर कर रही जबकि हिमाचल के लोंगो से से मजदूरी करवा रही है। उन्होंने कहा कि यहां पर भाजपा के नेता खुल कर दादागिरी कर रहे और हमारे ही लोंगो चीरहरण हो रहा है। राम लाल ठाकुर ने कहा कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो पंचायत चुनावों के बाद कांग्रेस पार्टी को इस निजी कंपनी का काम के खिलाफ धरना प्रदर्शन करना पड़ेगा ताकि चंगर क्षेत्र व हिमाचल के लोंगो को न्याय मिले। इस मौके पर प्रभात चंदेल, पूजा रानी, प्रदीप शर्मा व अन्य कांग्रेस के नेता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *