रेनबो वर्ल्ड स्कूल भवारना में नशा निवारण के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया

Spread the love
आवाज ए हिमाचल
12 मार्च। रेनबो वर्ल्ड स्कूल भवारना में नशा निवारण के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें सीनियर वर्ग के बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। यह जागरूकता अभियान नजदीक  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से चलाया गया।जिसमें हेल्थ एजुकेटर बलबीर सिंह व वृंदा शर्मा ने बच्चों के साथ नशा निवारण संबंधित विचार प्रस्तुत किए।
हेल्थ एजुकेटर बलवीर सिंह ने अपने भाषण में बच्चों को तरह-तरह के उदाहरण प्रस्तुत करके उन्हें नशे से दूर रहकर स्वस्थ रहने की सीख दी। इस अवसर पर नशा निवारण पर भाषण प्रतियोगिता भी करवाई गई जिसमें लगभग 8 बच्चों ने भाग लिया और अपने विचार प्रस्तुत किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *