19 फरवरी: स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, बद्दी द्वारा रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए फॉरेस्ट गार्ड को अदालत ने तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
जानकारी के अनुसार आरोपी फॉरेस्ट गार्ड पर पेड़ कटान से संबंधित एक शिकायत को निपटाने के बदले 5,000 रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना स्टेट विजिलेंस एवं एंटी करप्शन ब्यूरो, बद्दी थाना को दी थी।
शिकायत के आधार पर डीएसपी प्रतिभा चौहान के निर्देशन में विजिलेंस टीम ने जाल बिछाकर माजरा दभोटा क्षेत्र में तैनात फॉरेस्ट गार्ड समीर को कथित रूप से 5,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा।
डीएसपी प्रतिभा चौहान ने पुष्टि की कि आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। इस दौरान मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जाएगी।