आवाज़ ए हिमाचल
17 जनवरी।हिमाचल प्रदेश के इंदौरा में प्रवेश कर रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में शाहपुर कांग्रेस के करीब 1500 कार्यकर्ता भाग लेंगे।मंगलवार को विधायक केवल सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित शाहपुर ब्लाक कांग्रेस की बैठक में यह निर्णय लिया गया।केवल पठानिया ने कहा कि राहुल गांधी की यात्रा को जिस तरह से देश भर में लोगों का अपार समर्थन मिल रहा है,उसी तरह से हिमाचल की जनता भी इस यात्रा का इंतजार कर रही है।उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के आगमन से हिमाचल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में भी भारी उत्साह है।इस यात्रा में प्रदेश भर से पार्टी कार्यकर्ता भारी संख्या में भाग लेंगे।उन्होंने कहा कि शाहपुर कांग्रेस के करीब 1500 कार्यकर्ता भारत जोड़ो यात्रा में भाग लेने के लिए इंदौरा जाएंगे,तांकि आने वाले समय में नफरत को छोड़ कर भारत में भाईचारे को बढ़ाया जा सके।आज देश में एक दूसरे के खिलाफ जहर घोल कर आपस मे दुश्मन बना कर आरजकता फैलाने का काम किया जा रहा है,लेकिन कांग्रेस पार्टी ऐसी ताकतों के मंसूबो को कभी पूरा नही होने देगी।इन नफरत फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ भारत जोड़ो यात्रा का आगाज राहुल गांधी के पैदल चल कर मशाल पेश की है, जिससे भारत की जनता खुद व खुद जुड़ती जा रही है।