आवाज़ ए हिमाचल
शांति गौतम, बद्दी। लोक निर्माण विभाग उपमंडल रामशहर के अधीन पढ़ने वाली अधिकतर सड़क मार्गों को विभाग ने युद्धस्तर पर कार्य करते हुए एलएमवी चूपहीया वाहनो की आवाजाही के लिए पुर्ण रूप से खोल दिया है। यह जानकारी सहायक अभियंता रामशहर आई सी शर्मा ने देते हुए बताया की रामशहर गुरूकड नालागढ़, रामशहर मटूली छाछी दीगल जाबल, रामशहर महादेव जांडू कैंचीमोड़, रामशहर नंद स्वारघाट, रामशहर सुना डोली गवरपुल, रामसहर चलानी भयूखरी, रामशहर डोली गवरपुल, रामशहर गैवर मोड़ सड़क मार्गों को आवाजाही के लिए पूर्ण रूप से खोल दिया गया है। उन्होंने बताया की अन्या संपर्क सड़क मार्गों को भी शीघ्र अतिशीघ्र आवाजाही के लिए खोल दिया जाएगा। उक्त सड़क मार्गों के खुलने से इलाका के किसानों, बागबानों को अपनी नगदी सब्जियां मंडियों में समय पर पहुंचाने में अब दिक्क्तों का सामना नहीं करना पड़ेगा और किसान बागवान अपनी आर्थिकी को काफ़ी सुदृढ़ कर सकते हैं। वहीं क्षेत्र के आम जनता भी नालागढ़ उपमंडल भी निगम एवं निजी बस सेवा में सुगमता से सफर तय कर सकते हैं।
उन्होंने बताया कि अपने उपमडल के अधीन पढ़ने बाली तमाम सड़क मार्गों का विगत दिनों हुई मानसून की बारिश से करीब 2 करोड से भी ऊपर के नुकसान हुआ है। जिसके आंकलन की रिर्पोट अधिशासी एवं अधीक्षण अभियंता सोलन को प्रेषित कर दी है। आगामी कुछ एक दिनों में अन्य संपर्क सड़क मार्गों को भी आवाजाही के लिए पूर्ण रूप से खोल दिया जाएगा। उन्होंने बताया जो सड़क मार्ग खोले गए हैं। वह एल एम वी मोटर व्हीकल के लिए खोल गए एवं लोड ट्रक बड़े वाहनों के लिए नहीं खोले गए कुछ एक दिनो मे पूर्ण रूप से खोल दिए जाएंगे। अगर मौसम ने पूर्ण रूप से साथ दिया।