रामपुर के लिए हुए विदा वीरभद्र

Spread the love

आवाज़ ए हिमाचल 

09 जुलाई। शिमला से वीरभद्र सिंह का रिश्ता सालों पुराना रहा है। यह उनका दूसरा घर था, लेकिन गुरुवार को वह अपने पहले घर के लिए विदा हो गए। आज आखिरी बार शिमला के लोग उनको देखने के लिए उमड़े और उनको अश्रुपूर्ण विदाई दी। वीरभद्र सिंह का आवास होलीलॉज रहा है, जो उनका अपना दूसरा घर था। वह कभी भी शिमला में सरकारी आवास में नहीं रहे।

जब भी मुख्यमंत्री रहे तो होलीलॉज में ही रहा करते थे। यहां रिज मैदान पर उनको विदाई दी गई, जिसके बाद कांग्रेस कार्यालय में उनको आंसुओं के साथ शहर के लोगों ने विदा किया। वीरभद्र सिंह की इस आखिरी यात्रा में शहर का लगभग हर वर्ग पहुंचा। शिमला शहर के लोग भी हमेशा अपने अजीज नेता को अपनी स्मृतियों में याद रखेंगे, क्योंकि उनके साथ पूरे शिमला की यादें जुड़ी हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *