13 अप्रैल: हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के अंतर्गत रामपुर स्थित खनेरी अस्पताल से 40 वर्षीय एक व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। लापता व्यक्ति की पहचान छेरिंग चंद्र के रूप में हुई है, जो जिला किन्नौर की तहसील पूह के कानम गांव के निवासी हैं।
परिजनों के अनुसार, छेरिंग चंद्र किसी कार्य के सिलसिले में खनेरी अस्पताल आए थे। 9 अप्रैल 2026 की सुबह वह बिना किसी को बताए अचानक वहां से चले गए और उसके बाद से उनका कोई पता नहीं चल पाया है।
काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने अस्पताल परिसर और आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
सूचना मिलते ही पुलिस ने लापता व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। वहीं, परिजन भी लगातार संभावित स्थानों पर उनकी खोजबीन कर रहे हैं।
परिजनों ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को छेरिंग चंद्र के बारे में कोई भी जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तुरंत 9418574791, 9816375007 या 9459874460 पर संपर्क करें।